मिडिल ईस्ट में सुलग रही युद्ध की आंच अब सीधे दिल्ली-NCR तक पहुंचने लगी है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने एक झटके में सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपए प्रति किलो (CNG Prie Hike in Delhi) का भारी इजाफा कर दिया है। शनिवार से लागू हुए इन नए रेट्स के बाद, दिल्ली में अब 1 किलो CNG के लिए आपको 86.98 रुपए चुकाने होंगे।
दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य शहरों में भी महंगाई का मीटर तेजी से घूमा है। पेट्रोल-डीजल की तरह ही अलग-अलग राज्यों के वैट (VAT) की वजह से कीमतों में अंतर है।
- दिल्ली: 86.98 रुपए प्रति किलोग्राम
- नोएडा और गाजियाबाद: 95.59 रुपए प्रति किलोग्राम
- मेरठ: 95.47 रुपए प्रति किलोग्राम
- गुरुग्राम: 92.01 रुपए प्रति किलोग्राम
आईजीएल ने इस भारी-भरकम बढ़ोतरी का ठीकरा पश्चिम एशिया (West Asia) के संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर फोड़ा है। कंपनी का साफ कहना है कि, CNG बनाने के लिए गैस का बड़ा हिस्सा LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) के तौर पर आयात किया जाता है। IGL के बयान के मुताबिक,
दरअसल, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की नाकेबंदी और मध्य पूर्व के तनाव ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट की हवा निकाल दी है। यह रास्ता दुनिया के 20% तेल और गैस व्यापार को कंट्रोल करता है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने इस मूल्य वृद्धि के पीछे अंतर्राष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों को मुख्य कारण बताया है। कंपनी के आधिकारिक बयान के अनुसार, सीएनजी के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित लिक्विफाइड नेचुरल गैस के जरिए पूरा किया जाता है।
पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव और वैश्विक संघर्षों की वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्पॉट बाजार में एलएनजी की कीमतों में भारी उछाल आया है।
साथ ही यूरोपीय देशों में आगामी सर्दियों की मांग बढ़ने और सप्लाई में रूकावट आने के कारण इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। कंपनी का कहना है कि लागत में आई इस भारी वृद्धि के बोझ को आंशिक रूप से कम करने के लिए कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलो का संशोधन करना बेहद जरूरी हो गया था।
