चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायकों और चंडीगढ़ पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की का मामला एक बार फिर गरमा गया। सोमवार को सदन में इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच हुई बयानबाजी ने सदन का माहौल गर्म कर दिया।
दरअसल, मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा गेट के बाहर कांग्रेस विधायकों और चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। सोमवार को सदन में कथित ‘गुंडागर्दी’ को लेकर चर्चा शुरू हुई तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ इशारा करते हुए तंज कस दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “आपने कोहनी मारकर पुलिस वालों की कमर तोड़ दी।” CM की इस टिप्पणी पर हुड्डा ने तुरंत पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया है तो उनके खिलाफ FIR दर्ज करा दी जाए।
इस बयानबाजी के बीच कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी चर्चा में शामिल हो गए। विज ने चुटकी लेते हुए सवाल किया कि जिस पुलिसकर्मी को कथित तौर पर कोहनी मारी गई, उसके साथ इंसाफ कैसे होगा।
इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। विधानसभा गेट पर हुई धक्का-मुक्की का मामला अब सदन के अंदर भी राजनीतिक टकराव का मुद्दा बन गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!