हिसार जिले की उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन पद के चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज भाजपा प्रत्याशी निकिता गोयल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने उकलाना पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे उकलाना पहुंचेंगे और नगर क्षेत्र में आयोजित चार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये रहेंगे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम उकलाना गांव में होगा, जहां वे वार्ड नंबर 12, 13, 14, 15 और 16 के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे तहसील कार्यालय के सामने वार्ड नंबर 1 में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे।

पंजाबी समाज और व्यापारिक वर्ग पर फोकस

मुख्यमंत्री का तीसरा कार्यक्रम रावती पेट्रोल पंप के पास आयोजित किया जाएगा। यहां पंजाबी समाज और व्यापारिक वर्ग की बड़ी भागीदारी रहने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा नेताओं का दावा है कि इस कार्यक्रम से पार्टी को मजबूत समर्थन मिलेगा और चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में और मजबूत होगा।

मंडी क्षेत्र में भी करेंगे जनसंपर्क

इसके बाद मुख्यमंत्री उकलाना मंडी में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गर्ग के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे मंडी क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी निकिता गोयल को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!