हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने बदमाश का एनकाउंटर किया है। जानकारी के मुताबिक, वांछित बदमाश संदीप उर्फ चेंटा को एनकाउंटर कर CIA टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश ने पुलिस पर 3 राउंड फायर किए जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाही में आरोपी संदीप के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Haryana News

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, पकड़े गए बदमाश का नाम संदीप उर्फ चेंटा है। जो गांव मच्छगर का रहने वाला है। 20 मई की सुबह उसने सेक्टर 12 कोर्ट मोड स्थित चंदिला फूड होटल पर कर्मचारी के ऊपर पिस्टल तानकर हत्या का प्रयास किया था।

मिली जानकारी के अनुसार,  पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने 21/22 मई की रात को थाना छांयसा के अंतर्गत चांदपुर से अटाली रोड पर गांव फज्जूपुर क्षेत्र में उसकों घेर लिया। जहां पर बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल बरामद की है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी का पहले से आपराधिक रिकार्ड रहा है। लूट, डकैती हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध शामिल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!