रोहतक पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि मुख्य सिपाही संजय के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम महेन्द्रा मॉडल स्कूल के पास गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की खिडवाली निवासी युवक अपने साथ अवैध हथियार लिए हुए है जो बोहर पुल की तरफ से शीला बाईपास की तरफ जाएगा। सुचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बोहर पुल की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विकास उर्फ ढिल्ला पुत्र रोहताश निवासी गांव खिडवाली के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 277/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!