चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने इस बार 130 पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया है। इन स्थाई और अस्थाई पार्किंग स्थलों में करीब 70 हजार छोटे-बड़े वाहन पार्क किए जा सकते हैं। पार्किंग की सबसे ज्यादा हरिद्वार और सबसे कम पौड़ी में व्यवस्था है। जबकि, सबसे ज्यादा पार्किंग स्थल चमोली में बनाए गए हैं। यात्रा मार्गों पर जाम न लगे इसके लिए इस बार करीब 20 फीसदी अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

बता दें कि इस बार पुलिस की ओर से डीआईजी कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी को यातायात का नोडल अफसर बनाया गया है। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय की ओर से गढ़वाल के सभी सात जिलों को पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में पार्किंग स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी और भी पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!