हरियाणा के भिवानी, हिसार, झज्जर, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के नारनौल में बादल छाए हैं। हवाएं चल रही हैं। बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज हरियाणा में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बूंदाबांदी की संभावना है।
IMD के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर होने के कारण दिल्ली-NCR सहित हरियाणा में बारिश के आसार कम हैं। आज और 20 जुलाई को राज्य में तापमान बढ़ेगा, लेकिन 21 जुलाई को प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।
अभी तक हुई बारिश की बात करें तो सबसे कम कैथल में 90.4 एमएम व जींद में 92.9 एमएम हुई है, जबकि सबसे ज्यादा यमुनानगर में 412.8 एमएम बरसात हुई। प्रदेश में अब तक 187 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर 133.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह, प्रदेश में सामान्य से 35% ज्यादा बारिश हुई है।
उधर, बीते दिनों हुई बारिश से झज्जर जिले के गांव कोहंद्रावली और निवादा में खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। इससे फसल खराब हो गई है।
पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। जबकि, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी के आसार हैं।
