केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा है कि दसवीं और बारहवीं की पहले चरण की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन तरीके से आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं नंवबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने बताया कि, कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए कक्षा 1 की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 

बोर्ड ने कहा कि पहले छोटे विषयों की परीक्षा होगी, उसके बाद प्रमुख विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। टर्म 1 परीक्षा के संबंध में, बोर्ड ने कहा है कि प्रत्येक परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी। शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए परीक्षा सुबह 10.30 बजे के बजाय 11.30 बजे शुरू होगी। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पढ़ने का समय 15 मिनट के बजाय 20 मिनट होगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं टर्म परीक्षा समाप्त होने से पहले आयोजित की जाएंगी।

कक्षा 10, 12 का अंतिम परिणाम दूसरे सत्र की परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा। इस वर्ष, बोर्ड ने प्रत्येक सत्र में लगभग 50% पाठ्यक्रम के साथ शैक्षणिक सत्र को दो भागों में विभाजित किया है। बोर्ड ने जुलाई में कहा था, “यह शैक्षणिक सत्र के अंत में बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा आयोजित करने की संभावना को बढ़ाने के लिए किया गया है

कोरोना महामारी को देखते हुए CBSE ने इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टर्म बाइज करवाने का फैसला लिया है। बोर्ड ने पहले जारी किए नोटिस में बताया था कि कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म 1 की परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होगी, जबकि टर्म 2 मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!