रोहतक पुलिस की टीम ने आधार सेंटर देने के नाम पर हुई 40 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना महम उप.नि सुभाष सिंह ने बताया कि दिनांक 29.05.2025 को फरमाना खास निवासी नवदीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि नवदीप ने इंस्टाग्राम पर आधार सेंटर लेने की ऐड देखी। दिनांक 29.05.2025 को नवदीप के पास फोन आया और आधार सेंटर देने का लालच देकर 40040 रुपये ट्रांसफ़र करवा लिये।
मामले की जांच स.उप.नि. विकास द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 14.06.2025 को आरोपी विकास पुत्र मनीराम निवासी प्रताप विहार, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
विकास पुत्र मनीराम निवासी प्रताप विहार, दिल्ली
अभियोग संख्या:-
अभियोग संख्या 230 दिनांक 07.07.2025 धारा 318(4), बीएनएस थाना महम
