कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वह पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती हुई हैं। सर गंगा राम अस्पताल का कहना है कि अभी वे निगरानी में हैं। 

करीब एक सप्ताह पहले शिमला प्रवास पर गईं सोनिया गांधी वहां भी अचानक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) पहुंची थीं। डॉक्टरों ने उनका रूटीन चेकअप किया था। एहतियातन उनके कुछ टेस्ट करवाए गए, जो सही पाए गए थे। करीब एक घंटे बाद सोनिया वापस छराबड़ा स्थित बेटी प्रियंका गांधी के घर लौट गई थीं। 

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया था कि सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल आईं और जांच के बाद लौट गईं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत अन्य कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!