झज्जर : जिले के गांव मुआना में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल आशीष (13) पुत्र अनिल निवासी गांव मुआना सफीदों ने इलाज दौरान रोहतक पी.जी.आई. में दम तोड़ दिया। सफीदों सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई साहिल की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 11 जून को पड़ोस में एक लड़के का जन्म हुआ था जिसका कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान डी.जे. भी बज रहा था। डी.जे. को देखने के लिए आशीष गया था। इसी समय बच्चे का पीलिया लेकर आए मामा ने हर्ष फायरिंग कर दी जिसकी गोली आशीष के पेट में लगी। गोली लगने से घायल को इलाज के लिए पहले सफीदों के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे रोहतक पी. जी. आई. रैफर कर दिया। पी.जी.आई. में 3 दिन के बाद उसकी सांसें टूट गई।

बताया गया है कि पी.जी.आई. में बच्चे का इलाज करने के दौरान आप्रेशन किया गया जिस कारण पेट में 27 टॉक भी लगे हुए हैं। पी.जी.आई. में बच्चे को 11 जून की रात दाखिल करवाया था जिसने 14 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। साहिल ने बताया कि गोली चलाने वाला दिनेश नामक व्यक्ति है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!