मंगलवार शाम रोहतक के कुछ कॉलोनी से वृन्दावन दर्शन को गए श्रद्धालुओं की कार का एक्सीडेंट होगया जिसमें 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जिसके आलावा ड्राइवर और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कार में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे और बाकी बचे लगभग सभी लोगों को हलकी चोटें आयी है।

डिजिटल भूमि के रिपोर्टर को कार सवार एक व्यक्ति श्याम बजाज ने बताया कि वो कल यानी मंगलवार सुबह क्रूजर गाडी में शहर की अलग अलग कॉलोनी श्री नगर, न्यू चिन्योट कॉलोनी व अन्य और कॉलोनी से लगभग एक दर्जन लोग वृन्दावन दर्शन को निकले थे। दर्शनों के बाद शाम को वापिस लौटते समय जब उनकी कार केएमपी पर नूह से कुछ दूर आगे पहुंचे तो रोड पर पहले से ही एक एक्सीडेंट हो रखा था, जिसकी वजह से इनकी गाडी को रुकना पड़ा लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक की ब्रेक न लगी और ड्राइवर साइड से टक्कर मारता हुआ ट्रक चालक फरार हो गया।

आनन फानन में ट्रक का नंबर कोई भी नोट नहीं कर पाया और इस हादसे में 2 महिलाओं जिनमें से एक श्याम की बहन सुनीता तथा एक महिला वीना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर की बाजू पर व एक और महिला को गंभीर चोटें आयी हैं। श्याम को व उनके भांजे को भी कुछ गुम चोट आई हैं तथा गाड़ी में सवार लगभग सभी को हल्की चोटें आयी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें एक्सीडेंट के बाद महिला को रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृत महिलाओं के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर नूह में ही एक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। जिसके बाद बुधवार दिन में शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!