हरियाणा के हिसार में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले ने खुद को CISF केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर बताया था और अपनी स्कूटी बेचने के लिए ऑनलाइन साइट पर डाली हुई थी। शातिर ठग ने रायपुर वासी नवीन से खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। हिसार रेंज सायबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ढाणी रायपुर निवासी नवीन ने शिकायत में बताया कि उसे 19 अप्रैल को फेसबुक पर बेचने के लिए डाली गई एक एक्टिवा पसंद आ गई। उसने एक्टिवा खरीदने बारे संबंधित से बात की तो आरोपित ने अपने आपको CISF में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बताया। 20 अप्रैल को आरोपित से 13,000 रुपये में स्कूटी बेचने की बात हुई थी। आरोपी ने उससे कहा कि वह खुद ही उसके खाते पर स्कूटी भिजवा देगा इसके लिए वह उसके खाते में गूगल पे नंबर पर दो हजार रुपए कोरियर सर्विस के डलवा दे।

आरोपित ने उसे कहा कि बकाया राशि तब देना जब स्कूटी उसके पास पहुंच जाए। आरोपित ने इसके बाद कोरियर सर्विस के 5199 रुपए और देने बारे कहां, उसने 5199 रुपए डलवा दिए। 21 अप्रैल को आरोपित ने उसे कहा कि 7,199 रुपए और डलवा दो और उसी दिन फिर से 11,499 रुपए एक्टिवा के इंश्योरेंस की बात कहकर आनलाइन अपने खाते में डलवा लिए।

इसके बाद उसी दिन ई-मेल पेंमेंट के नाम पर 18,199 रुपए और मंगवाए। उसने गूगल पे पर यह रकम डाल दी। उसने कुल 44,096 रुपए दोषी के गूगल पे खाता में डलवा दिए। उसके बाद भी आरोपित ने उससे 18,000 रुपए और मांगे। उसने मना कर दिया और अपनी रकम वापिस मांगी तो आरोपित ने कहा कि आप जब तक 18000 रुपए और जमा नहीं करवाओगे, तब तक आपको कोई स्कूटी नहीं मिलेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!