रोहतक में कॉपीराइट उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक लोकल केबल व्यवसायी को मुंबई की कंपनी स्टार इंडिया के चैनलों को चोरी से अपने उपभोक्ताओं तक वितरित करते हुए पकड़ा गया है। कंपनी ने इसके लिए वीडियो सबूत भी जुटाए हैं। मामले में आईएमटी थाना में शिकायत देकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बयानों व सबूतों के आधार पर कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्टार इंडिया कंपनी से जुड़े पंजाब के लव कुमार ने पुलिस को बताया है कि रोहतक के हुमायूंपुर में ब्राह्मण चौपाल के पास कंट्रोल रूम बनाकर जीतेंद्र धनकर केबल का व्यवसाय करता है। पिछले काफी समय से वह कंपनी की बिना अनुमति के चोरी से स्टार इंडिया के विभिन्न चैनलों को अपने उपभोक्ताओं तक प्रसारित कर रहा है। जबकि इन चैनलों को या तो उपभोक्ता व्यक्तिगत भुगतान कर अपने सेट टॉप बॉक्स पर देख सकता है, या केबल व्यवसायी कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट करके उन्हें अपने उभोक्ताओं तक पहुंचा सकता है।

कंपनी कर्मी लव कुमार ने बताया कि आरोपी न केवल लाइव कार्यक्रमों का प्रसारण कर रहा है, बल्कि इन्हें रिकॉर्ड कर पुन: प्रसारण भी कर रहा है। इससे कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। मामले में आईएमटी थाना पुलिस कर कहना है कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!