रोहतक, 4 जून : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कंपनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। गांव इस्मइला 9 बी व गांधरा में लगभग साढ़े 5 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में अवैध निर्माण, नींव, डब्ल्यूबीएम रोड़ नेटवर्क एवं आरसीसी चारदीवारी को ध्वस्त किया गया।
सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के इस अभियान के तहत जिला के गांव इस्माइला 9 बी व गांधरा में लगभग साढ़े 5 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों तीन अवैध निर्माण, 9 नींव, डब्ल्यू बीएम रोड़ नेटवर्क व आरसीसी की चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।
  जिला नगर योजनाकार लिंक ऑफिसर अंजू ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!