सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आया, जिसमें ट्रेन के एसी कोच में सवार एक महिला गुस्से में खिड़की का कांच तोड़ती नजर आ रही है। यह वीडियो इंदौर से दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 20957 का बताया जा रहा है। वीडियो को देखने से पता चलता है कि महिला का पर्स चोरी हो गया था, और वह उसे वापस लाकर देने की मांग करते हुए ट्रेन की खिड़की पर अपना गुस्सा निकाल रही है। इस दौरान उसके साथ एक छोटा बच्चा भी सीट पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि उसके पास मौजूद कुछ लोग, जिनके कि रेलवे कर्मचारी होने की पूरी उम्मीद है, वह उस महिला को रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली तक सफर करने के दौरान उसका पर्स चोरी हो जाता है। इसके बाद वह RPF और रेल प्रशासन से मदद मांगती है, लेकिन जब उसे कोई मदद नहीं मिलती है तो वह बदहवास होकर एसी कोच में लगे शीशे को तोड़ने लग जाती है। इस दौरान वह बिल्कुल बच्चों की तरह जिद करते हुए शीशा तोड़ने लग जाती है और कहती है कि मुझे मेरा पर्स लाकर दो।

इस वायरल वीडियो में महिला ट्रे जैसी किसी चीज से कोच का कांच तोड़ती नहीं आ रही है। इस दौरान जब लोग उसे रोकने की कोशिश करते हुए पूछते हैं कि, ‘कौन ले गया पर्स आपका’, तो महिला कहती है ‘मुझे नहीं पता’। इसके बाद एक शख्स कहता है कि ‘तो शीशा क्यों तोड़ रहे हो आप गाड़ी का’, तब महिला कहती है कि ‘मेरा पर्स चाहिए, बस बात खत्म’। इसके बाद महिला मैं नहीं जानती- ‘मैं नहीं जानती की रट लगाते हुए लगातार कांच पर वार करती नजर आती है’।

वहां मौजूद लोग फिर उसे रोकने की कोशिश करते हैं तो वह कहती है, ‘जल्दी बुलाओ RPF को’। आगे वह कहती है, ‘मेरा पर्स दो तो मतलब दो, मैं नहीं जानती’। बच्चों की तरह जिद करते हुए वह महिला कहती है ‘जल्दी मेरा पर्स लाकर दे दो बस बात खत्म’। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स कहता सुनाई देता है कि ‘लगता है पागल है ये, पता नहीं गाड़ी में कहां से आ गई’।

इस पूरी घटना के दौरान महिला के साथ सीट पर एक छोटा बच्चा भी दिखाई दे रहा है, जो कि उसका बच्चा बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में रेल प्रशासन की तरफ से ना तो किसी तरह की शिकायत दर्ज कराई गई है, ना ही फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि कुछ देर बाद रेलवे प्रशासन के लोग आए और किसी तरह उस महिला को समझा बुझाकर उसका गुस्सा शांत करा दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!