हरियाणा के गुरुग्राम में 24 वर्षीय विवाहिता ने पति के अफेयर से आहत होकर फांसी लगा ली। पति घर लौटा तो वह पंखे से लटकी मिली।
पति ने पुलिस को बुलाए बिना ही फंदे पर लटकी पत्नी को उतारा और शव के पास बैठकर रोते हुए माफी मांगने लगा। उसने अपने साले को कॉल किया।
जिस पर साला मौके पर पहुंचा और उसने पुलिस बुलाई। पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को भी मौके पर बुलाया। टीमों ने मौके पर जांच-पड़ताल कर सभी आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया।
मायके पक्ष ने पति पर आरोप लगाए है, हालांकि पुलिस सुसाइड के आधार पर ही मामले की जांच कर रही है।
बादशाहपुर थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया सुसाइड लग रहा है, इसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। अगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कोई और बात सामने आती है तो उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फोरेंसिक टीम ने सीन क्राइम का निरीक्षण किया है। रुबेल से पूछताछ भी की जा रही है।

