केंद्रीय माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पहली बार ऐसा हुआ, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। हरियाणा के गुरुग्राम रीजन का रिजल्ट 88.45% रहा। गुरुग्राम रीजन देशभर में 8वें स्थान पर रहा। जबकि पंचकूला रीजन 85.73 प्रतिशत के साथ 12वें स्थान पर रहा है। पंचकूला रीजन के 74,723 स्टूडेंट ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। पंचकूल रीजन में हरियाण के 11 जिलों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश भी शामिल है।

वेबसाइट और एप पर ऐसे देखें रिजल्ट

सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया है। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से लॉग-इन कर मार्कशीट देख सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण परेशानी से बचने के लिए बोर्ड ने DigiLocker और UMANG एप का विकल्प भी उपलब्ध कराया है।

एक या अधिक विषयों में पास नहीं होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी भी मंगा सकेंगे, ताकि वे अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकें। बोर्ड जल्द ही इसकी तारीखें जारी करेगा।

इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच कराई गई थीं। परीक्षा देशभर में एक शिफ्ट में हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने डिजिटल सिस्टम के जरिए कॉपियों का मूल्यांकन किया, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी रही। रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड ने सभी अंकों का अंतिम सत्यापन किया, ताकि किसी तरह की त्रुटि न रहे। इस दौरान अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से प्राप्त डेटा का मिलान किया गया। सभी जांच पूरी होने के बाद रिजल्ट जारी किया गया।

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी थी कि रिजल्ट देखने से पहले जरूरी दस्तावेज और विवरण तैयार रखें, ताकि लॉग-इन में परेशानी न हो। अब छात्र आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े फैसले ले सकेंगे, जबकि जरूरत पड़ने पर सुधार के विकल्प भी खुले रहेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!