हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को एक बार फिर बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस बार एमिटी स्कूल, सालवन पब्लिक स्कूल, एयरफोर्स स्कूल और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें सभी स्थानों पर पहुंच गईं।

सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया। बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई और छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ घर भेजा गया। वहीं, मिनी सचिवालय सहित सभी परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। साइबर सेल की मदद से धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को पहले भी इस तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। जांच के बाद अधिकांश मामलों में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकियां अफवाह साबित हुईं। हालांकि, लगातार मिल रही ऐसी धमकियों को देखते हुए पुलिस हर मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

फिलहाल सभी स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस ई-मेल भेजने वाले तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!