सोनीपत के खरखौदा में किराए के मकान में रह रही महिला मुक्केबाज का शव संदिग्ध अवस्था में बाथरूम के अंदर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

 यूपी के जिला बागपत के गांव मवीकलां की रहने वाली भावना (21) खरखौदा स्थित बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थी। वह फिलहाल खरखौदा के वार्ड-7 निवासी कर्मबीर के मकान में साथी खिलाड़ियों के साथ किराए पर रह रही थी। शुक्रवार को भावना नहाने के लिए बाथरूम में गई थी।

 काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। आवाजें भी लगाई मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद मकान मालिक को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर भावना को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद भावना के शव को सामान्य अस्पताल, सोनीपत में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

पुलिस ने यूपी में रहने वाले भावना के परिवार को हादसे की जानकारी दे दी। परिवार के सदस्यों के सोनीपत पहुंचने के बाद भावना की बॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाकर बॉडी परिवार को हैंडओवर कर दी गई। उधर डॉक्टरों के अनुसार, प्राइमरी जांच में ऐसा लग रहा है कि भावना की मौत दिमाग की कोई नस फटने से हुई हो सकती है। हालांकि मौत की असली वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!