रोहतक जिले में एक महिला का फ़ोन सड़क पर गिर गया था जिसे उठाने वाला चोर अब महिला को ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए की मांग कर रहा है। आरोपी की धमकियों से परेशान हो कर पीड़ित महिला ने अर्बन स्टेट थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। कॉल ट्रेस करके आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

रोहतक के सेक्टर-4 निवासी महिला ने पुलिस को बताया है कि वह फाइनेंस का काम करती है। कुछ दिन पहले उनका मोबाइल घर जाते वक्त सड़क पर गिर गया था जिसे एक युवक ने उठा लिया। अब आरोपी उसी फोन में उनकी ही सिम से उनके पास वाट्सऐप मैसेज कर उनको ब्लैकमेल कर रहा है तथा दो लाख रुपए मांग रहा है। आरोपी की धमकियों से वह तंग आ चुकी है।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के पास मौजूद महिला के फोन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अर्बन स्टेट थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!