हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच BJP ने अपना संगठन विस्तार करते हुए बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं। इसमें विकास आर्य, राकेश बंसल और प्रदीप चौहान को प्रदेश सह-संयोजक बनाया है। वहीं, हरियाणवी मॉडल निधि शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

पार्टी की कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक रेनू बाला गुप्ता ने 22 स्टेट लेवल के नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। इसके तहत सूबे के सभी 22 जिलों में जिला संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। वहीं, 22 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। इस तरह प्रदेश में कुल 98 नियुक्तियां की गई हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला संगठन विस्तार किया है। संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, संगठन के तीनों महामंत्री के साथ लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया से विचार-विमर्श के बाद यह संगठन विस्तार किया गया है। रेनू बाला की ओर से जारी लेटर में लिखा है कि प्रदेश में पार्टी में ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!