पंचकूला में आज करीब 35 साल बाद फिर से हरियाणा भाजपा मुख्यालय की वापसी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज हरियाणा प्रदेश कार्यालय का स्थानांतरण रोहतक से पंचकूला स्थित पंच कमल परिसर में हो गया।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली ने विधिवत हवन-पूजन कर नए कार्यालय का शुभारंभ किया।
समारोह के दौरान अटल सभागार का भी उद्घाटन किया । अटल पार्क का पंच कमल में शिलान्यास हुआ है । अटल चौंक का भी शिलान्यास किया गया है ।
जिसका नाम भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में रखा गया है। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
इस दौरान नए कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश भी की गई । क्योंकि आज पार्टी का स्थापना दिवस भी है लिहाजा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया ।पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन साल से भाजपा की नॉन स्टाप सरकार चल रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए को साथ लेकर देश को गति से आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा को कोई छोड़ कर भाग गया तो भाग गया मगर हमने किसी को नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा 7 पंच-कमल से पार्टी के कार्यक्रमों को गति देंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया।
उन्होंने कहा कि पंच-कमल में बनाया गया अटल पार्क अटल बिहारी वाजपेयी के कामों की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के कथन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को वट का वृक्ष कहा है और कहा कि इस वट वृक्ष में कई पीढ़ियां खपी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के कामों की सराहना की।

समारोह के दौरान अटल सभागार का भी उद्घाटन किया । अटल पार्क का पंच कमल में शिलान्यास हुआ है । अटल चौंक का भी शिलान्यास किया गया है ।
जिसका नाम भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में रखा गया है। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

इस दौरान नए कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश भी की गई । क्योंकि आज पार्टी का स्थापना दिवस भी है लिहाजा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया ।पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन साल से भाजपा की नॉन स्टाप सरकार चल रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए को साथ लेकर देश को गति से आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा को कोई छोड़ कर भाग गया तो भाग गया मगर हमने किसी को नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंच-कमल से पार्टी के कार्यक्रमों को गति देंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया।
उन्होंने कहा कि पंच-कमल में बनाया गया अटल पार्क अटल बिहारी वाजपेयी के कामों की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के कथन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को वट का वृक्ष कहा है और कहा कि इस वट वृक्ष में कई पीढ़ियां खपी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के कामों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों का जिक्र भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विकसित देश बनेगा तो उसमे हर कार्यकर्ता की भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी हल्के हल्के तंज कसे। हालांकि उन्होंने कहा की आज क्योंकि हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है इसलिए किसी के बारे गलत नहीं बोलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा की देश को विकसित देश की तरफ ले जाना हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा की विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री दुआरा लिए गए निर्णय को हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की रेलवे , मेट्रो ,एम्स जैसी योजनाओं की सरहाना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि सरकार की नीतियों को धरातल तक पहुँचाना है।
उन्होंने कहा कि आज हर कार्यकर्ता और भाजपा को प्यार करने वालों के घर के ऊपर पार्टी का झंडा लगाने का संकल्प लेकर यहां से जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के किसी कार्यकर्ता के सम्मान को बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि कार्यकर्ताओं के काम को तवज्जो दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार भाजपा , बार बार भाजपा।

उन्होंने कहा कि यह बात कांग्रेस की समझ नहीं आ रही है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री अंबेडकर जंयती पर हरियाणा आ रहे हैं जहां वो हरियाणा का पहला एयरपोर्ट जनता को समर्पित क्र्रेंगे। इसके अलावा यमुनानगर में 872 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे थर्मल प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे।
भाजपा हरियाणा का यह नया प्रदेश मुख्यालय एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है। इससे पहले, प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में स्थित था, जिसे बाद में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगलसेन के निधन (वर्ष 1990) के पश्चात रोहतक स्थानांतरित किया गया था।
अब दोबारा यह मुख्यालय पंचकूला में स्थापित किया गया है। 20 अगस्त 2022 में तत्कालीन केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला में भाजपा कार्यालय पंच-कमल का उद्घाटन किया था। तब इस कार्यालय से पंचकूला और इसके आस पास के कई जिलों की पार्टी गतिविधियां शुरू की गई थी।