हरियाणा में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर कार्रवाई करने की कड़ी में साइबर सेल ने गजेंद्र फोगाट का भी एक गाना यूट्यूब पर बैन करा दिया है। गजेंद्र फोगाट हरियाणवी सिंगर होने के साथ सरकार में पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन और मुख्यमंत्री के OSD हैं।

जब प्रदेश में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों को बैन करने के मामले ने तूल पकड़ा तो हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने गजेंद्र फोगाट पर ही गाने बैन कराने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि सरकार को फोगाट के गाने भी बैन करने चाहिए।

अब हरियाणा में 30 से ज्यादा गाने बैन होने के बाद सरकार ने गजेंद्र का भी एक गाना बैन कर दिया है, जिसका टाइटल है, ‘तड़कै पावेगी लाश नहर में’। अमित सैनी रोहतकिया के लिखे और गजेंद्र फोगाट के गाए इस गाने को 20 सितंबर 2020 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस गाने के 25 लाख 45 हजार 804 व्यूज थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!