रोहतक पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सल्लारा मौहल्ला निवासी सुरेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि सुरेश ने सलारा मौहल्ला मे डेयरी कर रखी है। दिनांक 19.02.2026 को सुरेश ने अपनी मोटरसाइकिल को डेयरी के बाहर खडी कर ऱखी थी। सुरेश किसी कार्य से अपनी एक्टिवा पर बाहर चला गया। डेयरी मे वापिस आने पर सुरेश को अपनी मोटरसाइकिल नही मिली।
मामले की जांच स.उप.नि. राजेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 04.05.2026 को आरोपी विशाल पुत्र जगतराय व रवि पुत्र राजकिशोर निवासीगण पटना बिहार को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- विशाल पुत्र जगतराय निवासी पटना बिहार
- रवि पुत्र राजकिशोर निवासी पटना बिहार
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 38 दिनांक 19.02.2026 धारा 305 बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मंडी
