हरियाणा में विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री Manohar Lal Khattar जी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री Manish Grover जी के कार्यालय में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वार्ड 7 से पार्षद कपिल नागपाल ने समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 31वीं बार रक्तदान किया। उनके इस प्रेरणादायक कार्य की उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं ने सराहना की।शिविर में क्षेत्र के अनेक युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने के समान है। सभी को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का समापन सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद एवं सम्मान के साथ किया

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!