रोहतक के झज्जर रोड स्थित जलेबी चौक फ्लाईओवर के पास देर रात एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दिल्ली जा रहे युवक की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान भिवानी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली के बवाना जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि टक्कर लगते ही सुनील सड़क पर गिर गया और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पिता पूर्ण सिंह ने बताया कि वह भिवानी के गांव दांग में रहते है। उसका बड़ा लड़का सुनील कुमार रात को बाइक पर दिल्ली बवाना के लिए निकला था। रात को सवा 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि सुनील कुमार का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह रोहतक पीजीआई पहुंचे तो पता चला कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई थी।

शिवाजी कॉलोनी थाना के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि जलेबी चौक के पास देर रात को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के पिता पूर्ण सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!