करनाल के नीलोखेड़ी कस्बे में मंगलवार की देर शाम वार्ड-8 में खुले छोड़े गए पिटबुल डॉग ने गली में मौजूद 12 वर्षीय बच्चे अनमोल पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले अनमोल की टांग को पकड़ा और फिर सिर को इस तरह नोच डाला कि हड्डियां तक बाहर दिखने लगीं। यही नहीं, कुत्ते ने आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी अपना शिकार बनाया और तीन लोगों को घायल किया। कुत्ते ने बाइक पर सवार व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट तक पर हमला कर दिया। किसी तरह लोगों ने ईंट-पत्थर मारकर कुत्ते को भगाया और घायल अनमोल को पहले दो अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन दोनों अस्पतालों के डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। आखिर में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल में मिन्नतों के बाद उसे भर्ती किया गया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना वार्ड-8 में रहने वाले राजू नामक व्यक्ति के घर की है, जिसने पिटबुल नस्ल का खतरनाक कुत्ता पाल रखा है। आरोप है कि वह अक्सर कुत्ते को खुला छोड़ देता है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ और कुत्ता गली में निकल आया। तभी वहां खेल रहा अनमोल उसका शिकार बन गया। कुत्ते ने पहले अनमोल की टांग पकड़ी, फिर सिर और पीठ को चीर डाला। अनमोल की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। इसी दौरान श्रवण, कृष्णा और इक्के नामक व्यक्ति के बेटे पर भी हमला कर दिया

अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई, लेकिन एक व्यक्ति पर कुत्ते ने ऐसा हमला किया कि उसके प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचा है। अनमोल के पिता का कहना है कि इस हमले के चलते वह व्यक्ति शायद अब कभी पिता नहीं बन सकेगा। उसके पहले से ही तीन बेटियां हैं और परिवार अब भी संतान की प्लानिंग बना रहा था। एक कुत्ते की वजह से उसकी पूरी जिंदगी प्रभावित हो गई है।

अनमोल के पिता ने बताया कि हमले के बाद जब उन्होंने पिटबुल के मालिक राजू से बात की तो वह बार-बार बयान बदलता रहा। कभी कहता कि कुत्ता उसका है, तो कभी कहता कि उसका नहीं है। मोहल्ले के लोग पहले से ही इस कुत्ते से परेशान थे और अब सभी में गुस्सा है। अनमोल के परिजनों ने नीलोखेड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अनमोल के पिता ने बताया कि हमले के बाद जब उन्होंने पिटबुल के मालिक राजू से बात की तो वह बार-बार बयान बदलता रहा। कभी कहता कि कुत्ता उसका है, तो कभी कहता कि उसका नहीं है। मोहल्ले के लोग पहले से ही इस कुत्ते से परेशान थे और अब सभी में गुस्सा है। अनमोल के परिजनों ने नीलोखेड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नीलोखेड़ी पुलिस को घटना की शिकायत दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कुत्ते के मालिक की जिम्मेदारी तय होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!