हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 14 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 13 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में इस बदलाव के कारण रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

हरियाणा के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में बारिश के आसार हैं।

उधर, पंजाब के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में बारिश के आसार हैं।

हरियाणा के करनाल और हिसार के बालसमंद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम 9 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यानी नारनौल पूरे हरियाणा में आज सबसे गर्म रहा।

रोहतक में दिन का पारा सबसे कम 23.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे रहा। जींद, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में तापमान में 1.1 से लेकर 1.3 तक की बढ़ोतरी हुई है।

किसान अगले कुछ दिनों में मौसम की स्थिति में एक और दौर के बदलाव की संभावना को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अगर दोबारा ओलावृष्टि हुई तो खेतों में जो भी फसलें बची हैं, वे भी नष्ट हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!