दिल्ली रोड पर बजरंग भवन फाटक के पास रात डेढ़ बजे के करीब एक युवती को ऑटो चालक संदिग्ध हालत में अकेला छोड़ गया। युवती ने पुलिस को फोन किया तो महिला थाना की डीएसपी समेत तीन थानों के एसएचओ टीम के साथ मौके पर जुटे। नेपाली मूल की इस युवती के साथ किसी अनहोनी की आशंका पर पुलिस ने पूरे शहर में सर्च अलर्ट जारी कर दिया।
महिला थाना डीएसपी सुशीला, थाना सिविल लाइन प्रभारी रमेश कुमार, थाना पीजीआई प्रभारी शमेशर सिंह और थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी प्रहलाद सिंह मौके पर जांच कर रहे थे। युवती सही से अपना पता नहीं बता पा रह थी। उसने कहा कि ऑटो वाले ने उसे शराब पिलाई थी। देर रात पुलिस टीम युवती को पीजीआई लेकर गई।
