Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

युवती को नशे की हालत में बजरंग भवन फाटक के पास छोड़ गया ऑटो

दिल्ली रोड पर बजरंग भवन फाटक के पास रात डेढ़ बजे के करीब एक युवती को ऑटो चालक संदिग्ध हालत में अकेला छोड़ गया। युवती ने पुलिस को फोन किया तो महिला थाना की डीएसपी समेत तीन थानों के एसएचओ टीम के साथ मौके पर जुटे। नेपाली मूल की इस युवती के साथ किसी अनहोनी की आशंका पर पुलिस ने पूरे शहर में सर्च अलर्ट जारी कर दिया।

महिला थाना डीएसपी सुशीला, थाना सिविल लाइन प्रभारी रमेश कुमार, थाना पीजीआई प्रभारी शमेशर सिंह और थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी प्रहलाद सिंह मौके पर जांच कर रहे थे। युवती सही से अपना पता नहीं बता पा रह थी। उसने कहा कि ऑटो  वाले ने उसे शराब पिलाई थी। देर रात पुलिस टीम युवती को पीजीआई लेकर गई।

Exit mobile version