कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर अंधाधुंध फायरिंग में नोनी राणा गैंग का नाम सामने आया है। पिछले सप्ताह 15-16 अप्रैल की रात बाइक पर आए गैंग के शूटर्स ने 18 राउंड से ज्याद गोलियां चलाईं। फायरिंग से ठीक पहले बदमाशों ने घर के अंदर एक पर्ची फेंकी।

इस पर्ची पर गैंग के शूटर्स शुभम पंडित और कार्तिक शर्मा के नाम लिखे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुभम पंडित की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है, जबकि कार्तिक शर्मा को गैंग का हथियार सप्लायर माना जाता है। कुरुक्षेत्र पुलिस की सीआईए-1, सीआईए-2 और सीआईए लाडवा की टीम उनकी तलाश कर रही हैं।

घटना के बाद 21-22 अप्रैल की रात जिला यमुनानगर के रादौर क्षेत्र के भूरे का माजरा गांव में पूर्व सरपंच ऋषिपाल के घर पर 17 राउंड फायरिंग हुई। पूर्व सरपंच के साले अंकित ने नोनी राणा गैंग के शूटर शुभम पंडित और कार्तिक शर्मा पर गोलियां चलाने का शक जताया है। हालांकि यहां तीन बदमाश फायरिंग में शामिल रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!