जिस तरह देश में सनसीनखेज मामले सामने आ रहे हैं, उस तरह लाेगों का प्यार से विश्वाश ही उठ जाएगा। वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां कपल अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक दूसरे के साथ जीने- मरने की कसमें खाते हैं, वहीं एक ऐसे मामले का पता चला है जिसे सुन हर मां- बाप को अपनी बच्चियों की चिंता सताने लगेगी। श्रद्धा हत्याकांड के बाद ऐसा लगा था कि इस तरह का मामला शायद पहला और आखिरी है, लेकिन अब भी कई जगह इंसान के रूप में हैवान बैठे हैं।

दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव की गला घोट कर हत्या कर दी और उसका शव कई दिन तक अपने ढाबे के फ्रिज में छुपा कर रखा। मृतक निकी यादव हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खेड़ी की रहने वाली थी। निक्की की हत्या की जानकारी मिलते ही उसके परिवार और गांव में मातम पसर गया। 

दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव की गला घोट कर हत्या कर दी और उसका शव कई दिन तक अपने ढाबे के फ्रिज में छुपा कर रखा। मृतक निकी यादव हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खेड़ी की रहने वाली थी। निक्की की हत्या की जानकारी मिलते ही उसके परिवार और गांव में मातम पसर गया। 

दिल्ली पुलिस ने निक्की के मारे जाने की सूचना उसके परिजनों को दी है। परिजन निक्की के शव को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। वहीं निक्की के पिता ने आरोपी साहिल को सजा-ए-मौत देने की मांग की है। निक्की यादव का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव खेड़ी में होगा।

साहिल और निक्की यादव के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन 10 फरवरी को साहिल की शादी थी। जब निक्की को इस बात का पता चला तो उसने इस शादी का विरोध किया, क्योंकि वह साहिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन साहिल के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। साहिल भी अपने परिवार वालों के खिलाफ नहीं जाना चाहता था। 

साहिल ने 8 या 9 फरवरी को युवती को मिलने के लिए कश्मीरी गेट इलाके में बुलाया था। पुलिस का दावा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच गर्मा-गर्मी हुई और इसी में साहिल ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह युवती के शव को वरना कार में लेकर मितराऊं गांव में अपने ढाबे गया और यहां फ्रिज में उसके शव को छिपा दिया।

मंगलवार 14 फरवरी की सुबह लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच साहिल के ढाबे में फ्रिज के अंदर से शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर साहिल ने युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को लगभग 4-5 दिनों से फ्रिज में क्यों छुपाया हुआ था? 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!