हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस की लापरवाही और नशे में ड्राइविंग का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने शराब के नशे में अपनी Maruti Suzuki Ritz से आगे चल रही Toyota Fortuner को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ठोल अनाज मंडी के पास हुआ, जब तेज रफ्तार रिट्ज कार ने फॉर्च्यूनर को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह करीब 20 फीट आगे खिसककर दूसरी गाड़ी से जा भिड़ी। फॉर्च्यूनर में सवार आढ़ती प्रदीप कुमार और उसका ड्राइवर बाल-बाल बच गए।

हादसे के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल भी सुरक्षित रहा, लेकिन उसकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जब स्थानीय लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर निकाला तो वह नशे में लड़खड़ाता दिखा और वर्दी का रौब झाड़ने लगा। लोगों के सवाल करने पर उसने कहा कि “ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मी शराब पी सकता है, यह उसका अधिकार है।”

शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार, जो कैथल के पुंडरी का रहने वाला है, ने बताया कि आरोपी की कार की पिछली सीट पर वर्दी टंगी थी, जिस पर “टिंकू” नाम लिखा हुआ था। साथ ही एक आईडी कार्ड भी मिला, जो पिंजौर थाने का बताया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस्माइलाबाद थाना पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281, 125 और 324(4) के तहत केस दर्ज किया है।

एसएचओ जगदीश कुमार के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई। मामले की जांच एसआई जसबीर को सौंपी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!