पंचकूला के पिंजौर-कालका इलाके में प्रेम विवाह से नाराज एक युवक ने गुस्से में आकर अपने जीजा और एक बाइक सवार को कार से टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। यह घटना बीती रात कैरों ढाबा, गांव बसोलां के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहाली निवासी शिकायतकर्ता राजू ने बताया कि उसने परमिंदर (वासी ईशरनगर) के साथ प्रेम विवाह किया था। इस शादी से परमिंदर की मौसी का बेटा गुरप्रीत सिंह, जो ईशरनगर का ही रहने वाला है, नाराज चल रहा था। राजू के मुताबिक घटना वाली रात वह कैरों ढाबा पर मौजूद था, जहां गुरप्रीत सिंह उसे देखकर वहां से चला गया।
टक्कर लगते ही राजू और बारु सिंह सड़क पर जा गिरे। हादसे में राजू को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक सवार बारु सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया। राजू के अनुसार, वह जान बचाने के लिए पास के जंगल में छिप गया, जबकि आरोपी गुरप्रीत सिंह कार लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
