महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरापुर इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. बच्ची के साथ हुई इस अमानवीय वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की. आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है और उसे आज दोपहर 3 बजे अदालत में पेश किया जाएगा. सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ता देख मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस घटना को लेकर समाज के हर वर्ग में गहरा आक्रोश और पीड़ा देखने को मिल रही है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे की इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची की उम्र करीब 3 से 3.5 साल है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज रहे हैं. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा, विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया जाएगा और दोषी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और आस-पास के गांवों में काम करता था. उसके खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हो चुके हैं. वर्ष 1998 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था, वहीं वर्ष 2015 में पॉक्सो एक्ट के तहत केस, जिसमें बाद में वह बरी हो गया.

दोपहर 3:00 बजे: बच्ची को आखिरी बार नसरापुर के राम मंदिर इलाके के पास देखा गया
3:45 बजे: बच्ची घर नहीं लौटी, नानी ने तलाश शुरू की
4:00 बजे: ग्रामीण बच्ची की खोज में जुटे
4:30 बजे: सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाता दिखा
5:30 बजे: ग्रामीणों ने बनेश्वर फाटा से आरोपी को पकड़ा
6:00 बजे: तबेले में गोबर के ढेर के नीचे से बच्ची का शव बरामद
7:00 बजे: नाराज ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव किया
8:00 बजे: राजगड पुलिस स्टेशन का घेराव
9:00 बजे: बेंगलुरु हाईवे पर ‘रास्ता रोको’ आंदोलन
11:00 बजे: एसपी संदीप सिंह गिल मौके पर पहुंचे, लिखित आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त

सुबह 7:00 बजे: नसरापुर में पूरी तरह ‘गांव बंद’
9:00 बजे: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए
10:00 बजे: भैरवनाथ मंदिर से बड़ा विरोध मोर्चा
11:00 बजे: मोर्चा सुपर बाजार इलाके में सभा में बदला
11:45 बजे: विधायक शंकर मांडेकर पहुंचे, कार्रवाई का भरोसा
12:15 बजे: पूर्व विधायक संग्राम थोपटे का फास्ट ट्रैक कोर्ट का आश्वासन
12:40 बजे: विधायकों के अनुरोध पर मोर्चा स्थगित
1:30 बजे: विधायक रोहित पवार नसरापुर पहुंचे, परिवार से मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!