अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने कभी राम को नकार दिया, वो पार्टी आज मंदिर के नाम पर मचल रही है। जिस समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोली चलवाई, वो सपा आज अयोध्या को बदनाम कर रही है। सरकार ने एसआईटी का गठन किया है, बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी जरूर होगा। सीएम योगी ने कहा कि मेरा राम भक्तों से अनुरोध है कि जांच पूरी होने तक कोई बयानबाजी ना करें।

अपने भाषण में सीएम योगी ने कहा कि देश भूला नहीं है कि किस तरह इस अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाई गईं। इनका दोगला चरित्र देखिए कि कांग्रेस ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया कि राम हैं ही नहीं। आपके सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। श्रीराम का अस्तित्व ही मानने से इंकार कर दिया। कांग्रेस ने पुरजोर कोशिश की, कि भगवान राम का मंदिर ना बन पाए। लेकिन, आज इन लोगों को अयोध्या को बदनाम करने का मौका मिल रहा है। आज कांग्रेस राम मंदिर पर मचल रही है। अयोध्या को बदनाम करने की कोई साजिश कामयाब नहीं होने देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। अगर किसी के पास कोई दस्तावेज है, तो वह उसे एसआईटी को सौंपे, ताकि जांच में मदद मिले। सरकार इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी जरूर करेगी। सीएम योगी ने कहा कि तब तक वह राम भक्तों से अनुरोध करते हैं कि किसी तरह की ऐसी बयानबाजी ना करें, जिससे जांच प्रभावित हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘भगवान राम ने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। उसी मर्यादा का पालन करते हुए हम लोगों ने उनके मंदिर के लिए 500 साल तक संघर्ष किया। मेरी अपील है रामभक्तों से कि 15 दिन और इंतजार करें, चिंता ना करें। भगवान राम की इस पवित्र भूमि को बदनाम करने वालों के बहकावे में ना आएं। ये लोग कभी नहीं चाहेंगे कि अयोध्या को उसका सम्मान मिले।’

जिन लोगों ने अब तक अयोध्या में भगवान राम के दर्शन नहीं किए। अपने विधायकों को भी यहां आने से रोका। वो लोग कैसे भगवान राम की पावन अयोध्या के इस भव्य स्वरूप को बर्दाश्त कर पाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 2017 से पहले की सरकारों ने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा नहीं लगाई। वीरों का सम्मान नहीं किया। उन लोगों को कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने से ही फुर्सत नहीं थी। कब्रिस्तान की बाउंड्री में उलझी सरकारें वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा कैसे लगवाते। उन सरकारों ने वीरों का भी अपमान किया और अयोध्या का भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!