हरियाणा में अमरनाथ यात्रा के लिए भगवान शिव के भक्तों की भीड़ बैंक काउंटरों पर लगनी शुरू हो गई है। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए हरियाणा में PNB, SBI, YES और J&K बैंक को अधिकृत किया है।
प्रदेश भर के लोग पवित्र अमरनाथ गुफा में भगवान शिव की पूजा करने के लिए हर साल जाते हैं। जो वहां बर्फ से बने शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। यह शिवलिंग प्राकृतिक रूप से बर्फ से बनता है और इसे बाबा बर्फानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की यात्रा के लिए बैंकों में भीड़ उमड़ रही है। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 को समापन हो रहा है। 39 दिन तक होने वाली बाबा बर्फानी की यात्रा को लेकर भक्तों में पूरा उत्साह है।
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां सभी डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपी अपलोड करनी होती है। यात्रा का स्लॉट भी पहले से बुक कर सकते हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए प्रदेशभर में 39 बैंक शाखाएं तय की गई हैं। इनमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 15, स्टैट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की 13, जम्मू-कश्मीर बैक (JK Bank) की 10 और यस बैंक की 1 ब्रांच हैं। यहां KYC और हेल्थ सर्टिफिकेट देना होगा।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लिए भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, नारनौल, SBI के लिए फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, कैथल, करनाल, सिरसा, कुरूक्षेत्र, पंचकूला, भिवानी, जींद यमुनानगर, झज्जर व चरखी दादरी, JK Bank के लिए यमुनानगर, रोहतक, पानीपत, पंचकूला, करनाल, हिसार, गुरुग्राम, अंबाला व YES बैंक के लिए गुरुग्राम को तय किया गया है।
हां, यात्रा शुल्क भी लगती है। श्राइन बोर्ड के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति व्यक्ति 150 रुपये रुपये यात्रा शुल्क लगेगा। वहीं मेडिकल के लिए सामान्य अस्पताल में भी 100 रुपए की फीस जमा करवानी होती है।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार13 साल से कम उम्र के बच्चे, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा नहीं कर सकेंगी।
अमरनाथ यात्रा पर जाने से 2 से 3 हफ्ते पहले हर रोज कम से कम 6 किलोमीटर पैदल चलें। गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करें। अगर आपको फेफड़े, हाई ब्लड प्रेशर या फिर दिल की बीमारी है तो डॉक्टर से परामर्श करें, उसके बाद ही यात्रा पर जाएं।
