दिल्ली। अक्टूबर के महीने में कई चीजों के दाम बढ़े, जिसमें एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF Hike) भी शामिल है। जिसके बाद अब एयरलाइन्स भी अब अपनी टिकट प्राइस में बदलाव में कर रही हैं। इसी कड़ी में इंडिगो ने भी ATF के दाम बढ़ने के कारण अपने फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge Hike) में इजाफा किया है। तो आइए जानते हैं कि दीवाली-छठ (Diwali Flight Booking) पर इस बार आपका हवाई सफर कितना महंगा पड़ेगा।

मालूम हो कि घरेलू एटीएफ की कीमतों में करीब 13.2% (₹16 प्रति लीटर) का इजाफा हुआ है। इसके बाद कीमतें ₹121 से बढ़कर करीब ₹137 प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। पिछले तीन महीनों में ये लगातार तीसरा मौका है जब जेट ईंधन के दाम बढ़े हैं। इससे पहले अगस्त में ₹5 और सितंबर में ₹6.28 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

एयरलाइन ने दूरी के आधार पर घरेलु उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज को बढ़ाया है। 500 किमी के दूरी के लिए लगभग ₹100 बढ़ाए गए हैं, लेकिन 2000 किमी से ज्यादा की दूरी के लिए ₹1300 तक की बढ़ोतरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!