हरियाणा की धुरंधर पहलवान अंतिम पंघाल पेरिस ओलिंपिक में अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच ही हार गई। कुश्ती में विनेश के बाद हरियाणा की बेटी अंतिम पंघाल पर देश की नजरें टिकी हुई थीं। अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा मुकाबले में देश के नाम मेडल नहीं कर पाईं। 53 किग्रा मुकाबले में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल का मुकाबला तुर्की का जेनेप येटगिल से हुआ।

ये प्री क्वार्टर फाइनल मैच था। जोकि वह 10-0 के बड़े अंतर से हार गई। पंघाल का मौजूदा फॉर्म भी काफी शानदार रहा। अंतिम पंघाल से मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही थी। पंघाल जूनियर विश्व चैंपियन भी रह चुकी हैं। पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पंघाल ने पेरिस कोटा हासिल किया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!