रोहतक पुलिस की टीम ने सैनीपुरा मौहल्ला मे स्थित बन्द मकान मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि कृपाल नगर निवासी बलवन्त की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 01.09.2026 को बलवन्त ने अपने सैनीपुरा मे स्थित मकान पर जाकर देखा तो मकान का ताला टुटा हुआ मिला और मकान से पीतल के बर्तन चोरी हुये मिले।
मामले की जांच सह.उप.नि राजेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.09.2026 को आरोपी राहुल पुत्र विनोद निवासी पाडा मौहल्ला नजदीक रामजोहडी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहनता से पुछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीः-
राहुल पुत्र विनोद निवासी पाडा मौहल्ला नजदीक रामजोहडी रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 236 दिनांक 01.09.2026 धारा 305, 331(5) बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!