रोहतक पुलिस की टीम ने पुरानी सब्जी मंडी एरिया मे स्थित लेबर चौक से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि रैनकपुरा निवासी अमरजीत की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 20.09.2026 को सुबह अमरजीत ने अपनी मोटरसाईकिल को लेबर चौक के पास साथ खडी की थी। शाम को वापिस आने पर अमरजीत को अपनी मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही रिषिपाल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.09.2026 को आरोपी बजरंग पुत्र जतिनाथ निवासी बालन्द रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. बजरगं पुत्र जतिनाथ निवासी बालन्द रोहतक।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 260 दिनांक 21.09.2026 धारा 305 बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!