जीटी राेड स्थित मलिक पेट्राेल पंप के सामने बीच राेड पर खड़े कैंटर में पीछे से बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक सवार की माैत हाे गई। मिली जानकारी के मुताबिक घराैंडा, करनाल निवासी माेहित ने थाना सेक्टर-29 में शिकायत दी कि रविवार दाेपहर करीब सवा बजे वह समालखा में अपने मामा के पास जा रहा था।

मलिक पेट्राेल पंप के पास उसके आगे चल रही बाइक कैंटर में जा घुसी। कैंटर बिना इंडिकेटर के खड़ा था। कैंटर से टकराकर बाइक सवार गिर पड़ा। उन्हाेंने वहां जाकर देखा ताे उनका पड़ाेसी शिवम था। वह उसे लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने मृत घाेषित कर दिया।

उन्हाेंने परिजनाें काे सूचित कर दिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसआई धर्मवीर ने बताया कि केस दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!