रोहतक के सांपला के दहकौरा रोड सांपला का राहुल खाना खाने के बाद दोस्त के साथ टहलने के लिए निकला था। वह बांके बिहारी फैक्ट्री के पास पहुंचा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने राहुल को रौंद दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के देवरिया जिले के गांव होलिवालिया की रहने वाली है। वर्तमान में दहकौरा में पति के साथ रहती थी। सीमा घरों में काम करती है, जबकि उसका पति राहुल फैक्ट्री में काम करता था। सीमा ने बताया कि राहुल खाना खाने के बाद दोस्त के साथ टहलने के लिए निकले थे, तभी हादसा हो गया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर सांपला पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र ने बताया कि युवक की मौत ट्रक की टक्कर से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!