रोहतक के नेहरू कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पशुओं के बाड़े में लटका मिला। युवक ने आत्महत्या क्यों की और इसके पीछे क्या कारण रहे। अभी इस बारे में पता नहीं चला है। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जितेंद्र के घर के पास ही पशुओं को बांधने वाला बाड़ा है। वह दोपहर को बाड़े में गया था। यहां उसने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हो गई। परिजन जितेंद्र को तलाश करते हुए बाड़े में पहुंचे। जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला था। जितेंद्र पर एक बेटा बताया गया है।
परिजनों से पूछताछ की गई थी, लेकिन वह आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
