रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से दो देसी पिस्तौल व 04 रौंद बरामद हुआ है।आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही कृष्ण के नेतृत्व मे पुलिस टीम भिवानी स्टैंड महम के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये महम आउटर बाईपास भैणा भैरो रोड फ्लाईओवर के नीचे खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान दिक्षित पुत्र राजेश निवासी गांव बडेसरा हाल विधानगर भिवानी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से दो देसी पिस्तौल व 04 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 98/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!