रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक के पास से 01 ग्राम 32 मिलीग्राम एमडीएमए नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
     प्रभारी स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि स.उप.नि. मंजीत के नेतृत्व मे एसडीयू की टीम पूर्वी बाईपास सांपला रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये पश्चिम बाईपास सांपला सोनीपत झज्जर रोड फ्लाई ओवर के नीचे खडे युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान आशीष पुत्र भोलाराम निवासी गांव गावडी हाल चारा मंडी रोहतक के रुप मे हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास 1 ग्राम 32 मिलीग्राम एमडीएम बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 111/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!