रोहतक में क्रिकेट खेल रहे युवक पर चार युवकों ने विकेट से हमला बोल दिया और उसके हाथ की हड्‌डी तोड़ दी। जिसके बाद वह लोग युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक ने थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कराया है। अभी तक सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

रोहतक के सैनीपुरा निवासी 20 वर्षीय प्रिंस ने बताया कि वह सैनी स्कूल के ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अपने घर के दरवाजे पर खड़े पवन नामक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। जब वह ग्राउंड में साथियों संग मैच खेल रहा था तो आधा घंटा बाद पवन व उसके अन्य तीन साथी मौके पर आ गए। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता प्रिंस ने बताया कि वह जान बचाकर भगा तो आरोपियों ने उसके पैरों में विकेट फेंकी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद उसे विकेट से जमकर पीटा। विकेट मारकर उसके हाथ की हड्‌डी तोड़ दी। मारपीट के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही वह गिरफ्त में होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!