हरियाणा के पलवल में अवैध हथियार तस्करों को काबू करने के प्रयास में पुलिस कर्मियों की जान पर बन गई। पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाते हुए आरोपी फरार हो गए। इसमें जहां एक पुलिस कर्मी को चोटें आई और पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हथीन थाना प्रभारी जसवीर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम हथीन बस स्टैंड के पास गश्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी की वैगनआर कार में दो युवक अवैध हथियार लेकर उटावड़ से हथीन की तरफ आ रहे हैं। किसी वारदात की फिराक में है। तुरंत पुलिस टीम गठित कर जयंती मोड़ पर नाकाबंदी की गई। उसी दौरान उक्त कार पुलिस को आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया।

कार चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए वहां मौजूद पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया। नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन होमगार्ड नेतराम को कार की चपेट में आने से काफी चोटें आई। इसके बाद गाड़ी चालक गाड़ी को लेकर हथीन बाजार के अंदर घुस गया।

पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से जब उसका पीछा किया तो श्रीराम मंदिर के निकट आरोपी ने पुलिस कर्मियों को जान से मारने की नियत से गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। इससे पहले की पुलिस संभल पाती कार सवार वहां से फरार हो गए। पुलिस की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि वैगनआर गाड़ी को हथीन निवासी आमिर चला रहा था तथा उसके साथ एक अन्य युवक बैठा हुआ था। पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस कि गिरफ्त में होंगे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!