रोहतक की कमला नगर निवासी युवती ने मुस्कान कलेक्शन से 650 रुपए ड्रेस ऑनलाइन ऑर्डर की, जिसकी पेमेंट भी कर दी। लेकिन इसी ड्रेस की पेमेंट को लेकर आरोपियों ने उससे 99 हजार रुपए की ठगी कर ली। युवती की शिकायत पर थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पीड़ित लड़की उर्वशी ने बताया कि मुस्कान कलेक्शन से एक ड्रेस ऑर्डर की थी, जिसके पैसे भी ऑनलाइन भेज दिए थे। इसके बाद मोबाइल पर कॉल आया कि डीएलएफ कुरियर सर्विस से बोल रहे हैं और 1199 रुपए की पेमेंट कर दो, डिलीवरी में दिक्कत आ रही है। उसने 1199 रुपए जमा करवाए और कुछ देर बाद पैसे वापस आ गए।

उर्वशी ने बताया कि आरोपी ने फिर से 4350 रुपए जमा करवाने को कहा। जब पैसे जमा करवाए तो वापस नहीं आए। बैंक लिमिट के नाम पर उससे 11300 रुपए जमा करवाए। आरोपी ने इसके बाद 19749 रुपए ओर जमा करवाए और ऐसे करके आरोपी ने उससे कई बार ट्रांजैक्शन के जरिए 99 हजार रुपए की ठगी कर ली।

उर्वशी ने बताया कि आरोपी का दोबारा उसके पास फोन आया और 24350 रुपए जमा करने कहा। कई बार पैसे जमा करने को लेकर कॉल आया, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उर्वशी ने बताया कि ठगी को लेकर शिवाजी कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

शिवाजी कॉलोनी थाना के जांच अधिकारी एसआई हरीश कुमार ने बताया कि महिला के साथ ऑनलाइन 99 हजार रुपए की ठगी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल ले ली हैं। पुलिस मामले में जांच करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!